Thursday, 15 May, 2008

उदासी के चित्र


(1)
एक शाम
ढ़ली हुई,
चौंक कर चलती
ठिठुरती हवाएं।
और किसी
पेड़ पर बैठी
एक ख़ामोश, उदास चिडि़या।

(2)
आज फिर
धूप के चले जाने के बाद
मोहल्ले की
किसी चौखट पर
शॉल लपेटे खड़ी
एक ख़ामोश, उदास औरत

(3)
कमरे के अन्दर
पसरा सन्नाटा
और
उसी सन्नाटे के
बीच से उठती
एक ख़ामोश, उदास आवाज़

(4)
कैफेटेरिया का शोर
और
मेरे इंतज़ार में
किसी कोने मेंबैठी
एक खामोश, उदास प्रेमिका

(5)
लम्बे समय से
एक ही जगह
मेज़ पर रखा
फिशपॉट
और
उसमें तैरती
चार ख़ामोश, उदास मछलियां ....

4 टिप्पणियाँ:

Rachna Singh said...

very nice ones
i just added my feelings
मेज पर रखा ठंडा खाना
खाली पानी का ग्लास
भावनाशून्य आंखे
ठंडे पड़े जज्बात

Udan Tashtari said...

एक मायूसी
एक घुटन
कुछ मर्म
उदास उदासी.

khulepanne said...

भाई फ्रेंकलिन, बेहद सुंदर चित्र खींचे हैं उदासी के. भावों में तारतम्य्, और शब्दों में भी.

Pratyaksha said...

ओह ! इतना उदास